Tamil Nadu Election Results 2026: थलापति की जीत से गदगद हुए समर्थक, घुटनों के बल चलकर पार्टी मुख्यालय पहुंची महिला, विजय के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी बनकर उभरी है। विजय की धमाकेदार जीत से समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Tamil Nadu Election Results 2026: थलापति की जीत से गदगद हुए समर्थक, घुटनों के बल चलकर पार्टी मुख्यालय पहुंची महिला, विजय के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Tamil Nadu Election Results 2026/Image Credit: X Handle

Modified Date: May 4, 2026 / 06:24 pm IST
Published Date: May 4, 2026 6:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी बनकर उभरी है।
  • अभिनेता विजय की धमाकेदार जीत से समर्थकों में खासा उत्साह का माहौल है।
  • इस महिला समर्थक घुटनों के बल चलकर बधाई देने पार्टी मुख्यालय पहुंची।

Tamil Nadu Election Results 2026: नई दिल्ली: तमिलनाडु की 234 पर मतगणना जारी है। तमिलनाडु चुनाव के शुरुआती रुझान जब सामने आए तो हर कोई चौंक गया। एक्टर विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। डीएमके को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है और वह तीसरे नंबर की पार्टी बनती हुई नजर आ रही है। तमिलनाडु में बहुत का आंकड़ा 118 है और फ़िलहाल विजय की पार्टी टीवीके ने 25 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इतना ही नहीं एक्टर विजय की पार्टी 84 सीटों पर आगे चल रही है।

घुटनों के बल चलकर पार्टी मुख्यालय पहुंची महिला समर्थक

तमिलनाडु चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी बनकर उभरी है। अभिनेता विजय की धमाकेदार जीत से समर्थकों में खासा उत्साह का माहौल है। इस महिला समर्थक घुटनों के बल चलकर बधाई देने पार्टी मुख्यालय पहुंची। महिला ने चुनाव में टीवीके की जीत पर बधाई दी है और उन्होंने कहा कि, आज विजय के समर्थक काफी ज्यादा खुश है।

विजय के घर पर जश्न का माहौल

तमिलनाडु के चुनाव परिणाम पर विजय के घर में खुशी मनाई जा रही है। उनके माता-पिता ने चुनाव परिणाम के रूझानों पर खुशी जताई है। उनके पिता ने कहा कि वह बड़ा बदलाव प्रदेश में लाएगा। विजय की बहन ने कहा कि विजय युवा है और जनता उनपर भरोसा करती है, वो अच्छा काम करेंगे। विजय के परिजनों ने अपने घर पर सीटी बजाकर और डांस करके जीत का जश्न मनाया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.