असम: सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत

असम: सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत

असम: सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत
Modified Date: April 26, 2026 / 06:22 pm IST
Published Date: April 26, 2026 6:22 pm IST

गुवाहाटी (असम), 26 अप्रैल (भाषा) गुवाहाटी के मठघरिया इलाके में रविवार तड़के एक कार खड़े ट्रक से टकराने के बाद सड़क डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

अधिकारी के अनुसार, कार धीमाजी के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है, जिसे उसने एक ट्रैवल एजेंसी को किराये पर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम चालक की तलाश कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद, पुलिस तीनों महिलाओं को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गई, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया और तीसरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सोनारी की आकांक्षा सैकिया, गोलपाड़ा की पूजा साहा और बरपेटा की नेहा खान के रूप में हुई है। ये सभी गुवाहाटी में किराये के मकान में रह रही थीं।

पुलिस ने उस ट्रक को जब्त कर लिया है जिससे कार टकरायी थी।

भाषा अमित धीरज

धीरज


लेखक के बारे में