MP Nigam Mandal Niyukti New List: कई विकास प्राधिकरणों में नई नियुक्तियां, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महेंद्र सिंह यादव बने अपेक्स बैंक के अध्यक्ष
कई विकास प्राधिकरणों में नई नियुक्तियां, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, MP Nigam Mandal Niyukti New List
भोपालः MP Nigam Mandal Niyukti New List मध्यप्रदेश में विभिन्न विकास प्राधिकरणों के साथ-साथ निगम मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर मधुसूदन सिंह भदौरिया की नियुक्ति की गई है। वहीं, सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भदौरिया संघ पृष्ठभूमि से जुड़े हैं, जबकि सुधीर गुप्ता सिंधिया खेमे से और वेद प्रकाश शिवहरे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के खेमे के नेता माने जाते हैं।
MP Nigam Mandal Niyukti New List इसी तरह उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के अध्यक्ष पद पर रविंद्र सोलंकी को नियुक्त किया गया है। मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पांच अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र भारती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) के अध्यक्ष के रूप में अशोक शर्मा को नियुक्त किया गया है, जबकि हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सहकारिता विभाग के तहत अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह यादव की नियुक्ति की गई है।

ये भी पढ़ें
- Charminar Express Coach Fire News: ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल गया पूरा डिब्बा, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- CG Student Union Election : छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू होंगे छात्र संघ चुनाव? मांग को लेकर इस दिन प्रदर्शन करेगी NSUI
- MPPSC Exam 2026: MPPSC राज्य सेवा 2026 की परीक्षा आज, दो पालियों में होगा आयोजन, AI के जरिए होगी निगरानी
- Bulandshahr Triple Murder Case: बर्थडे पार्टी में हुआ खूनी संघर्ष, दिग्गज भाजपा नेता के भाइयों और भतीजे की हत्या, आरोपियों ने तीनों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Facebook


