BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP Weather Update: 47 डिग्री की आग उगलती गर्मी के बीच आने वाली है राहत! इस तारीख से बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश के साथ गिर सकता है पारा

UP Weather Update: उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के बांदा में तो पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि प्रयागराज में …

barish news

barish news

muskan mishra
Published: 26 Apr 2026 | 8:49 pmModified: 26 Apr 2026 | 9:03 pm

UP Weather Update: लखनऊ: उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के बांदा में तो पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि प्रयागराज में तापमान 45 डिग्री के आसपास है। इसके अलावा, दिल्ली, बिहार, पंजाब आदि जैसे राज्यों में भी भीषण गर्मी पड़ रही। अगले तीन दिनों तक उत्तर और मध्य भारत में हीटवेव चलने का अनुमान है। इसके बाद कई राज्यों में बारिश होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

IMD weather forecast: मौसम विभाग ने क्या बताया ?

मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर पूर्वी भारत में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। अगले एक हफ्ते के दौरान पूर्वी भारत में 28 अप्रैल से दो मई के बीच उत्तर पश्चिम भारत में, 27-30 अप्रैल के बीच मध्य भारत में और 28 से 30 अप्रैल के बीच दक्षिण भारत में भी गरज की संभावना है।

rain alert north India states: उत्तर भारत के मौसम का क्या हाल?

उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो 27 और 28 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल के दौरान और उत्तराखंड में 28 अप्रैल से दो मई के दौरान में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 27 अप्रैल से दो मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने वाली है। उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से दो मई के दौरान, राजस्थान में 26 से 29 अप्रैल के दौरान बारिश, तेज हवाएं, बिजली कड़कने वाली है। वहीं, 28 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 28-29 अप्रैल को छिटपुट ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
यहां बहुत भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 26 से 30 अप्रैल के दौरान तेज हवाएं, मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। 26 अप्रैल से दो मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मैघालय में, 26 अप्रैल से एक मई के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। वहीं, 27 अप्रैल और 30 अप्रैल से दो मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 27 से 30 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: UP Weather Update

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm