बार बार बम धमकियां मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष को जेड श्रेणी की सुरक्षा

बार बार बम धमकियां मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष को जेड श्रेणी की सुरक्षा

बार बार बम धमकियां मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष को जेड श्रेणी की सुरक्षा
Modified Date: April 16, 2026 / 03:38 pm IST
Published Date: April 16, 2026 3:38 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) दिल्ली विधानसभा को बार-बार बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली विधानसभा सचिवालय के एक बयान में कहा है कि बजट सत्र के बाद से बम संबंधी धमकियां आने और हाल में विधानसभा की सुरक्षा में चूक के बाद, अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड श्रेणी का कर दिया गया है।

विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष के कार्यालय को 23 मार्च को शुरू हुए बजट सत्र के बाद से लगभग छह. सात धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इसके बाद यह कदम उठाया गया है।

इसके अलावा हाल में एक शख्स अपनी कार से विधानसभा गेट नंबर दो पर लगे अवरोधक तोड़ते हुए परिसर में घुस गया था और वहां अध्यक्ष के कार्यालय के पास गुलदस्ता और माला रखकर वापस लौट गया।

नई जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था के तहत, गुप्ता को एक विशेष टीम द्वारा चौबीसों घंटे व सातों दिन सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्नत सुरक्षा उपायों में एक समर्पित एस्कॉर्ट कार भी शामिल है जो हर समय उनके साथ रहेगी।

बयान में कहा गया है कि विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा करने की प्रक्रिया जारी है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में