जयपुर में डीजे पर नाच रहे लोगों को कार ने रौंदा, कम से कम 19 लोग घायल
जयपुर में डीजे पर नाच रहे लोगों को कार ने रौंदा, कम से कम 19 लोग घायल
जयपुर, आठ मार्च (भाषा) जयपुर में डीजे पर नाच रहे लोगों को एक कार ने रौंद दिया, जिसमें कम से कम 19 लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार देर रात बस्सी इलाके में दामोदरपुरा एनटीपीसी के पास स्थित मालियों की ढाणी में हुई।
उसने बताया कि लोग डीजे पर नाचते-गाते हुए मायरा लेकर आगे बढ़ रहे थे तभी एक ‘‘अनियंत्रित’’ कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से बस्सी के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं।
भाषा बाकोलिया खारी
खारी

Facebook


