आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, लोगों में आक्रोश
आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, लोगों में आक्रोश
जयपुर, 12 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में सिरोही जिले के खंबाल गांव में बी आर आंबेडकर की प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह प्रतिमा का हाथ टूटा हुआ पाया गया, जिससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया।
उपखंड अधिकारी (एसडीएम) हरि सिंह देवड़ा भी स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
भाषा बाकोलिया सिम्मी
सिम्मी

Facebook


