Baghpat Road Accident: सड़क पर ही मची गई चीख पुकार, देखते ही देखते थम गई 4 लोगों की सांसे, कई लोगों की हालात देख उड़े पुलिस के होश

Baghpat Road Accident: सड़क पर ही मची गई चीख पुकार, देखते ही देखते थम गई 4 लोगों की सांसे, कई लोगों की हालात देख उड़े पुलिस के होश

Baghpat Road Accident: सड़क पर ही मची गई चीख पुकार, देखते ही देखते थम गई 4 लोगों की सांसे, कई लोगों की हालात देख उड़े पुलिस के होश

Baghpat Road Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 7, 2026 / 08:36 am IST
Published Date: September 7, 2026 8:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • डिवाइडर से टकरा कर पलटा पिकअप
  • 4 श्रद्धालुओं की मौत, 32 घायल
  • कई यात्रियों की हालत गंभीर

बागपत: Baghpat Road Accident उत्तर प्रदेश में एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 32 लोग घायल हो गए। (Uttar Pradesh road accident) जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

कई लोगों की हालात नाजुक

Baghpat Road Accident जानकारी के अनुसार, घटना बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ​रविवार देर रात हुई है। बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि 32 लोग घायल हो गए। जिसमें कई लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल तीन अस्पतालों में पहुंचाया गया। सभी घायल लोग सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत में भर्ती है। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज जारी है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर अपने गांव अलाहपुर, थाना उझानी (बदायूं) लौट रहे थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया। साथ ही, मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।