मुझे बदनाम करने और कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं: दिवंगत सरपंच के भाई
मुझे बदनाम करने और कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं: दिवंगत सरपंच के भाई
बीड, 12 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में बीड के सरपंच दिवंगत संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने दावा किया है कि हत्या के मामले के संबंध में उन्हें ‘‘बदनाम करने और मानसिक रूप से कमजोर करने’’ के प्रयास किए जा रहे हैं।
मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 को एक पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली करने के प्रयास का विरोध करने पर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड भी शामिल थे।
धनंजय देशमुख ने शनिवार को बीड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवनीत कंवत से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हत्या का मामला वापस लेने के लिए मुझ पर दबाव डाला गया। मुझे बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले को निपटाने के लिए समझौता करने की साजिश के तहत मुझे एक जगह बुलाया भी गया था। लेकिन मैंने जाने से इनकार कर दिया।’’
धनंजय देशमुख और अन्य लोगों ने एसपी से मुलाकात कर मासाजोग में चोरी, घरों में सेंधमारी समेत बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मुद्दों पर चर्चा की।
भाषा यासिर नरेश
नरेश

Facebook


