जूते की दुकान पर बजरंग दल के सदस्यों का हंगामा, प्रबंधकों की नाम पट्टिका पर ‘जिहादी’ लिखा

जूते की दुकान पर बजरंग दल के सदस्यों का हंगामा, प्रबंधकों की नाम पट्टिका पर 'जिहादी' लिखा

जूते की दुकान पर बजरंग दल के सदस्यों का हंगामा, प्रबंधकों की नाम पट्टिका पर ‘जिहादी’ लिखा
Modified Date: May 17, 2026 / 05:06 pm IST
Published Date: May 17, 2026 5:06 pm IST

देहरादून, 17 मई (भाषा) सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एक समूह देहरादून में जूते की एक दुकान पर हंगामा करते और दो मुस्लिम कर्मचारियों के नाम पट्टिका पर ‘जिहादी’ लिखते दिख रहा है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकान में हिंदू कर्मचारियों का उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया।

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित जूते की एक दुकान पर हुई।

बजरंग दल के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक विकास वर्मा ने इस समूह का नेतृत्व किया। वर्मा ने दावा किया कि उन्होंने दुकान के प्रबंधक और सह-प्रबंधक द्वारा हिंदू कर्मचारियों के उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई की।

वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “दोनों मुस्लिम प्रबंधक हिंदू कर्मचारियों को बिना अतिरिक्त वेतन दिए चार घंटे तक ‘ओवरटाइम’ करवाकर उन्हें निशाना बनाते थे। वे वेतन काटने के लिए उन पर चोरी का झूठा आरोप भी लगाते थे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने पहले पुलिस को मामले की सूचना दी थी तो वर्मा ने दावा किया कि अधिकारियों ने अतीत में उनके द्वारा उठाए गए इसी तरह के मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

संपर्क करने पर पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रमोद कुमार ने कहा, “हमें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई पुलिस से संपर्क करता है तो हम कार्रवाई करेंगे।”

भाषा अमित नरेश

नरेश

नरेश


लेखक के बारे में