बंडि संजय ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बीच तेलंगाना सरकार से धान खरीदने की मांग की

बंडि संजय ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बीच तेलंगाना सरकार से धान खरीदने की मांग की

बंडि संजय ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बीच तेलंगाना सरकार से धान खरीदने की मांग की
Modified Date: May 6, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: May 6, 2026 4:36 pm IST

हैदराबाद, छह मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री बंडि संजय कुमार ने बुधवार को तेलंगाना सरकार से बेसमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान के मद्देनजर धान की खरीद युद्धस्तर पर पूरी करने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि भीषण गर्मी, अचानक बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को खरीद केंद्रों पर हो रही कठिनाइयों के बावजूद कांग्रेस सरकार सतर्कता नहीं दिखा रही है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार खरीद के लिए धनराशि उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी धान की खरीद के संबंध में बहुत ज्यादा गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

रेड्डी वर्तमान में दिल्ली दौरे पर हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने मांग की कि बेमौसम बारिश के कारण गीले हो चुके धान को सरकार बगैर किसी आपत्ति के खरीदे और किसानों की मदद करे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और अन्य सभी मंत्रियों को बिना देरी किए धान की खरीद पर ध्यान देना चाहिए।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में