Bandi Sanjay Kumar’s Son Arrested: इस केंद्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार, नाबालिग लड़की के साथ किया था ऐसा काम, पिता ने सोशल मीडिया पर लिखा- सत्यमेव जयते
इस केंद्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार, नाबालिग लड़की के साथ किया था ऐसा काम, Bandi Sanjay Kumar's Son Arrested
हैदराबाद: Bandi Sanjay Kumar’s Son Arrested: केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे भगीरथ को पॉक्सो मामले में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले बंडी संजय कुमार ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने को कहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि उनके बेटे का कहना है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है।
Bandi Sanjay Kumar’s Son Arrested: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।’’ बंडी संजय कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सत्यमेव जयते। कानून और न्यायपालिका के प्रति पूर्ण सम्मान के साथ, आज मेरे बेटे बंडी भगीरथ को हमारे अधिवक्ताओं के माध्यम से तेलंगाना पुलिस के समक्ष जांच के लिए पेश किया गया।’’ यह घटनाक्रम तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा मामले में भगीरथ को अंतरिम राहत देने से इनकार किये जाने के एक दिन बाद हुआ है।
पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ आठ मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। शिकायत 17 वर्षीय लड़की की मां ने दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भगीरथ के उसकी बेटी के साथ संबंध थे और उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।
- Raipur Safai Karmchari Hadtal: अब आपके घर कचरा उठाने नहीं आ पाएगी ‘कचरे वाली गाड़ी’! राजधानी रायपुर के सफाई कर्मी इस वजह से हड़ताल पर, कांग्रेस के इस नेता ने सरकार को घेरा
- Bastar Petrol Pump Fight Video: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल को लेकर हालात बेकाबू! इस बात पर भड़क गया युवक, मैनेजर की कर दी धुनाई… देखें वीडियो
- Digvijay Singh Viral Video: पूर्व सीएम का भाजपा की दिग्गज नेत्री के साथ वीडियो वायरल, पहले रह चुकीं हैं मंत्री, सियासत पंडितों को लग सकती है मिर्ची
- Gwalior White Topping Project : ग्वालियर नगर निगम का बड़ा एक्शन, डामर की सड़कों के टेंडर पर लगाई रोक, अब इस नई तकनीक से चमकेंगी शहर की राहें

Facebook


