पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी तस्कर मारा गया : बीएसएफ

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी तस्कर मारा गया : बीएसएफ

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी तस्कर मारा गया :  बीएसएफ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: September 6, 2020 8:30 am IST

कोलकाता, छह सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस तस्कर को बीएसएफ के जवानों ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिला स्थित गोपालपुर चौकी के पास शनिवार शाम को मार गिराया।

उन्होंने कहा कि मारा गया व्यक्ति ‘फेनसेडिल’ की बोतलों की तस्करी करने का प्रयास कर रहा था और उसके पास से खांसी की दवा की 75 बोतलें बरामद हुई हैं।

बीएसएफ की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक फेनसेडिल कोडिन मिश्रित खांसी की दवा है और पड़ोसी देश में शराबबंदी की वजह से इसका दुरुपयोग नशा करने के लिए किया जाता है। इस दवा से युवा नशा करते हैं और नशे के लिए वे निर्धारित मात्रा से अधिक इस दवा का सेवन करते हैं।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में