बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कार्यभार संभालने से पहले टैगोर के पैतृक घर का दौरा किया

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कार्यभार संभालने से पहले टैगोर के पैतृक घर का दौरा किया

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कार्यभार संभालने से पहले टैगोर के पैतृक घर का दौरा किया
Modified Date: May 9, 2026 / 02:01 pm IST
Published Date: May 9, 2026 2:01 pm IST

कोलकाता, नौ मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को शपथग्रहण समारोह के तुरंत बाद नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचे और उन्होंने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालने से पहले महान कवि को पुष्पांजलि अर्पित की।

धोती और भगवा कुर्ता पहने अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में काम शुरू करने से पहले वह कविगुरु का आशीर्वाद लेना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘कविगुरु को श्रद्धांजलि देने के बाद मेरा आधिकारिक कामकाज शुरू होगा।’’

अधिकारी ने स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए उनके शब्द ‘‘चरैवेति, चरैवेति’’ (चलते रहो, चलते रहो) दोहराए और लोगों से नए बंगाल के निर्माण के लिए काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने बंगाल के लिए नयी सुबह की कामना की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आइए, हम बंगाल का पुनर्निर्माण करें।’’

उन्होंने कहा कि यह दोषारोपण या आलोचना का समय नहीं है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिन की कामना की थी और उन्होंने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

भाषा

सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में