बंगाल: सिलीगुड़ी के बिधान बाजार में लगी आग

बंगाल: सिलीगुड़ी के बिधान बाजार में लगी आग

बंगाल: सिलीगुड़ी के बिधान बाजार में लगी आग
Modified Date: September 28, 2024 / 12:09 pm IST
Published Date: September 28, 2024 12:09 pm IST

सिलीगुड़ी, 28 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बिधान बाजार में शनिवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कपड़े की एक दुकान में सुबह करीब 10.30 बजे आग लगी थी जो जल्द ही आसपास की पांच दुकानों में फैल गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है।

भाषा प्रीति सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में