बंगाल: दक्षिण दमदम में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बंगाल: दक्षिण दमदम में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बंगाल: दक्षिण दमदम में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: October 26, 2025 / 06:05 pm IST
Published Date: October 26, 2025 6:05 pm IST

कोलकाता, 26 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में दक्षिण दमदम क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक को जिंदा जलाने के प्रयास के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी स्थानीय तृणमूल कांग्रेस पार्षद का करीबी सहयोगी है और उसे शनिवार देर रात नैहाटी से पकड़ा गया।

पुलिसकर्मी ने बताया कि यह कथित घटना बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के दक्षिण दमदम नगर पालिका के अंतर्गत तारकनाथ कॉलोनी के बेदियापारा के वार्ड नंबर 11 में हुई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘शिकायत के अनुसार, रंजीत कर्माकर पर हमला किया गया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। वह लगभग 20 प्रतिशत झुलस गया है और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।’

उन्होंने बताया कि यह घटना इलाके में देवी काली की मूर्ति के विसर्जन के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि पार्षद और उनके समर्थकों ने कर्माकर पर कथित तौर पर हमला किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उस पर डाला गया।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में