Hanuman Ansh box office: दुनियाभर में ‘हनुमान अंश’ का डंका, 39 दिनों में कमा डाले इतने करोड़, नीम करोली बाबा की महिमा देख दुनिया हैरान

Hanuman Ansh box office: दुनियाभर में 'हनुमान अंश' का डंका, 39 दिनों में कमा डाले इतने करोड़, नीम करोली बाबा की महिमा देख दुनिया हैरान

Hanuman Ansh box office: दुनियाभर में ‘हनुमान अंश’ का डंका, 39 दिनों में कमा डाले इतने करोड़, नीम करोली बाबा की महिमा देख दुनिया हैरान

Hanuman Ansh box office | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 14, 2026 / 02:05 pm IST
Published Date: September 14, 2026 2:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस में धमाल
  • अब यह एक सुपरहिट बन चुकी है फिल्म
  • अब बढ़कर 2,000 स्क्रीन तक

नयी दिल्ली: Hanuman Ansh box office आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करौली (Baba Neem Karoli) के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये (₹250 crore box office) से अधिक की कमाई कर ली है। (Baba Neem Karoli film) विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लक्ष्मीनारायण की कहानी है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।

महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म

Hanuman Ansh box office फिल्म के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की कुल कमाई 253.55 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसकी नेट कमाई 214.63 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली और पहले दो हफ्तों तक कमाई कम रही। फिर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई।

फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। इसमें विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी नजर आए हैं। बाबा नीम करौली का जन्म करीब 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था और 1973 में उन्होंने अंतिम श्वांस ली थी। उनका कम उम्र में विवाह हुआ था और बाद में वह साधु बन गए थे।

2,000 स्क्रीन तक पहुंची फिल्म

उनके अनुयायियों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी चर्चित हस्तियां शामिल हैं। कहा जाता है कि स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग भी उत्तराखंड स्थित कैंची धाम आश्रम गए थे। फिल्म की शुरुआत 250 पर्दों पर हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद अब यह संख्या बढ़कर 2,000 स्क्रीन (Hanuman Ansh 2000 screens) तक पहुंच गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।