Jammu Road Accident: सड़क पर मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, दो लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Jammu Road Accident: सड़क पर मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, दो लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Jammu Road Accident: सड़क पर मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, दो लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Jammu Road Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 14, 2026 / 01:26 pm IST
Published Date: September 14, 2026 1:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टायर फटने से हादसा
  • दो लोगों की मौत
  • पांच लोग घायल

रियासी: Jammu Road Accident जम्मू-कश्मीर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

टायर फट जाने से चालक ने खोया नियंत्रण

Jammu Road Accident अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 8:40 बजे बक्कल सुरंग के पास बट्टलगला में हुई, जब सारंगधार से रियासी की ओर जा रही मिनी बस चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन का एक टायर फट जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया।

छह अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया

अधिकारियों ने बताया कि 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और घायल हुए छह अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।