Bengal Ministers Portfolio: बंगाल में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री सुवेंदु के पास रहेंगे ये बड़े विभाग, इस नेता को मिला पंचायती राज

बंगाल में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री सुवेंदु के पास रहेंगे ये बड़े विभाग, Bengal Ministers Portfolio Distribution

Bengal Ministers Portfolio: बंगाल में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री सुवेंदु के पास रहेंगे ये बड़े विभाग, इस नेता को मिला पंचायती राज

Bengal Ministers Portfolio. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: May 12, 2026 / 01:00 am IST
Published Date: May 11, 2026 7:43 pm IST

कोलकाताः Bengal Ministers Portfolio Distribution पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। निषिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पंचायत और पशु संसाधन मंत्री बनाया गया है। अशोक कीर्तनिया को खाद्य मंत्रालय, क्षुदिराम टूडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। इसके अलावा आईएएस अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया है।

बंगाल के चीफ सेक्रेटरी बने मनोज कुमार अग्रवाल

पश्चिम बंगाल सरकार ने IAS अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया है। यह आदेश 11 मई 2026 को जारी हुआ और अगले आदेश तक लागू रहेगा। अग्रवाल फिलहाल चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर और होम एंड हिल अफेयर्स विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। सरकार ने कहा कि यह फैसला सार्वजनिक सेवा के हित में लिया गया है। उन्हें तुरंत नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।