JIO IPO Updates: रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, Jio IPO के दौरान शेयर नहीं बेचेंगे मौजूदा निवेशक, क्या होने वाला है बड़ा धमाका?

JIO IPO Updates: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू हो सकता है। यानी मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेचने के बजाय कंपनी नए शेयर जारी कर फंड जुटाने की तैयारी में है।

JIO IPO Updates: रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, Jio IPO के दौरान शेयर नहीं बेचेंगे मौजूदा निवेशक, क्या होने वाला है बड़ा धमाका?

(JIO IPO Updates/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 11, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: May 11, 2026 3:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO जल्द आ सकता है।
  • IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू पर आधारित होगा।
  • मौजूदा निवेशक कोई शेयर नहीं बेचेंगे।

नई दिल्ली: JIO IPO Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुप्रतीक्षित आईपीओ जल्द बाजार में आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू पर आधारित होगा। यानी कंपनी नए शेयर जारी करके पैसा जुटाएगी और मौजूदा निवेशक अपने शेयर नहीं बेचेंगे। पहले ऐसी चर्चा थी कि कुछ पुराने निवेशक आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम कर सकते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

निवेशकों के साथ लगातार बैठकें

पिछले कुछ समय से जियो प्लेटफॉर्म्स दुनियाभर के बड़े फंड्स और प्राइवेट इक्विटी निवेशकों के साथ लगातार बातचीत कर रही है। इन बैठकों में आईपीओ की कीमत, स्ट्रक्चर और कंपनी की वैल्यूएशन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि मौजूदा शेयरधारक आईपीओ के लिए ऊंचा प्राइस बैंड चाहते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि बहुत ज्यादा कीमत रखने से लिस्टिंग के दिन शेयर कमजोर प्रदर्शन कर सकते हैं और इसका असर छोटे निवेशकों पर पड़ सकता है।

IPO से जुटाई रकम का उपयोग

रिपोर्ट के अनुसार, जियो इस आईपीओ के जरिए करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। इस रकम का एक बड़ा हिस्सा कंपनी अपने कर्ज को कम करने में इस्तेमाल करेगी। वहीं बाकी राशि का उपयोग बिजनेस विस्तार और अन्य जरूरतों के लिए किया जाएगा। कंपनी चाहती है कि लिस्टिंग के बाद भी शेयरों में तेजी बनी रहे ताकि निवेशकों को लंबे समय में फायदा मिल सके।

पहले भी जुटा चुकी है बड़ा निवेश

साल 2020 में जियो प्लेटफॉर्म्स ने दुनिया के कई बड़े निवेशकों से करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। उस समय कंपनी में गूगल, मेटा, केकेआर, सिल्वर लेक, टीपीजी और सऊदी अरब के पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड जैसे बड़े नामों ने निवेश किया था। इस निवेश के बाद जियो ने देशभर में तेजी से 5G नेटवर्क का विस्तार किया। अब कंपनी का आईपीओ भारतीय शेयर बाजार का सबसे चर्चित इश्यू बनता दिख रहा है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।