बेंगलुरु: 2021 के एक मामले में पुलिस पर चाकू से हमला करने के दोषी को सात साल का कठोर कारावास

बेंगलुरु: 2021 के एक मामले में पुलिस पर चाकू से हमला करने के दोषी को सात साल का कठोर कारावास

बेंगलुरु: 2021 के एक मामले में पुलिस पर चाकू से हमला करने के दोषी को सात साल का कठोर कारावास
Modified Date: February 20, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: February 20, 2026 7:51 pm IST

बेंगलुरु, 20 फरवरी (भाषा) बेंगलुरु की एक अदालत ने 2021 के हत्या के प्रयास के मामले में एक व्यक्ति को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और उसपर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी मोहम्मद सलीम पुलिसकर्मियों पर हुए गंभीर हमले में शामिल था।

पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘आरोपी के हेन्नूर सिग्नल से नागवारा की ओर रिंग रोड के सर्विस रोड पर एक कार में यात्रा करने के संबंध में मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने एचबीआर लेआउट स्थित वन कार्यालय के पास वाहन को रोका।’

इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की और अपने पास मौजूद चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला किया।

पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 24 जून 2021 को गोविंदपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि तत्कालीन डीसीपी (पूर्वी संभाग) शरणप्पा एस डी के निर्देशन में की गई जांच के दौरान डीजे हल्ली थाने के निरीक्षक किरण कुमार बी नायक ने सबूत एकत्र किए और एक विस्तृत आरोपपत्र दाखिल किया।

बयान में आगे कहा गया है, ‘मुकदमे की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी पाया और उसे सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।’

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में