Gold Rate 20 February 2026: सोने की कीमतों में फिर उबाल! 1.43 लाख पार कर गया गोल्ड, क्या अब भी खरीदना समझदारी है या होगा पछतावा? 24K से 18K तक जानें आज का रेट
Gold Rate 20 February 2026: कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,56,500 रुपये और 22 कैरेट 1,43,460 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड 1,56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 फरवरी की सुबह चांदी की कीमतों में भी हल्की तेजी देखने को मिली है।
(Gold Rate 20 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।
- अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितता से सोने में तेजी।
- चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,58,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर।
नई दिल्ली: Gold Rate Today in India आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिली है। 20 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में यही कैरेट वाला सोना 1,56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। गुरुवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,950 रुपये यानी 1.24 प्रतिशत उछलकर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।
वैश्विक कारणों से बढ़ी मांग (Increased Gold Demand)
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और रूस-यूक्रेन वार्ता के विफल होने से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदारी बढ़ा रहे हैं। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
दिल्ली में क्या है ताजा भाव (Aaj Kya Hai Sone ka Bhaav)
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,17,530 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कीमतों में यह तेजी निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।
आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के मुताबिक)
| वजन (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹14,361 | ₹14,360 | +₹1 |
| 8 ग्राम | ₹1,14,888 | ₹1,14,880 | +₹8 |
| 10 ग्राम | ₹1,43,610 | ₹1,43,600 | +₹10 |
| 100 ग्राम | ₹14,36,100 | ₹14,36,000 | +₹100 |
प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (Gold Price Today)
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,56,500 रुपये, 22 कैरेट 1,43,460 रुपये और 18 कैरेट 1,17,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,58,190 रुपये, 22 कैरेट 1,45,010 रुपये और 18 कैरेट 1,24,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें लगभग मुंबई के बराबर हैं। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी दिल्ली जैसे रेट देखे जा रहे हैं।
आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (रुपये प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹1,17,530 | ₹1,43,610 | ₹1,56,650 |
| मुंबई | ₹1,17,380 | ₹1,43,460 | ₹1,56,500 |
| अहमदाबाद | ₹1,17,430 | ₹1,43,510 | ₹1,56,550 |
| चेन्नई | ₹1,24,010 | ₹1,45,010 | ₹1,58,190 |
| कोलकाता | ₹1,17,380 | ₹1,43,460 | ₹1,56,500 |
| हैदराबाद | ₹1,17,380 | ₹1,43,460 | ₹1,56,500 |
| जयपुर | ₹1,17,530 | ₹1,43,610 | ₹1,56,650 |
| भोपाल | ₹1,17,430 | ₹1,43,510 | ₹1,56,550 |
| लखनऊ | ₹1,17,530 | ₹1,43,610 | ₹1,56,650 |
| चंडीगढ़ | ₹1,17,530 | ₹1,43,610 | ₹1,56,650 |
चांदी में भी जबरदस्त उछाल (Silver Price Hike)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। 20 फरवरी की सुबह चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 77.97 डॉलर प्रति औंस पर है। शुक्रवार को दिल्ली में चांदी 18,000 रुपये उछलकर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर भी पार कर चुकी है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
| 20 फरवरी 2026 | ₹15,665 (+1) | ₹14,361 (+1) |
| 19 फरवरी 2026 | ₹15,664 (+229) | ₹14,360 (+210) |
| 18 फरवरी 2026 | ₹15,435 (0) | ₹14,150 (0) |
| 17 फरवरी 2026 | ₹15,435 (-224) | ₹14,150 (-205) |
| 16 फरवरी 2026 | ₹15,659 (-131) | ₹14,355 (-120) |
| 15 फरवरी 2026 | ₹15,790 (0) | ₹14,475 (0) |
| 14 फरवरी 2026 | ₹15,790 (+197) | ₹14,475 (+180) |
| 13 फरवरी 2026 | ₹15,593 (-262) | ₹14,295 (-240) |
| 12 फरवरी 2026 | ₹15,855 (-120) | ₹14,535 (-110) |
| 11 फरवरी 2026 | ₹15,975 (+82) | ₹14,645 (+75) |
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market 20 February 2026: सुबह की घंटी के साथ तेजी की आंधी या मंदी का भूचाल, किस तरफ झुकेगा बाजार का तराजू?
- Today Live Breaking News and Updates 19th Feb 2026: कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती पर जुलूस के दौरान हिंसा, उपद्रवियों ने शिवाजी की प्रतिमा पर फेंकीं पत्थर और चप्पलें
- CG Teacher Recruitment 2026: आ गया छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, इतने पदों पर जल्द जारी होगा विज्ञापन, जानें पूरी डिटेल

Facebook


