बेंगलुरु: महिला के घर के बाहर नग्न खड़े होकर झांकने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस

बेंगलुरु: महिला के घर के बाहर नग्न खड़े होकर झांकने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस

बेंगलुरु: महिला के घर के बाहर नग्न खड़े होकर झांकने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस
Modified Date: August 7, 2026 / 12:18 am IST
Published Date: August 7, 2026 12:18 am IST

बेंगलुरु, छह अगस्त (भाषा) बेंगलुरु के एजिपुरा इलाके में एक महिला के घर के बाहर नग्न होकर खड़े रहने और भीतर झांकने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर के भीतर झांकने की कोशिश की और फरार होने से पहले अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाने का भी प्रयास किया।

महिला ने बताया कि बुधवार देर रात उसने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध गतिविधि देखी।

जब उसने फुटेज की जांच की, तो उसने देखा कि एक व्यक्ति प्रवेश द्वार के पास नग्न अवस्था में खड़ा था। वह हाथ में मोबाइल फोन लिए खिड़की के पर्दे हटाकर अंदर झांकने की कोशिश कर रहा था।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी पहचान में आने से पहले ही मौके से फरार हो गया।

उसकी शिकायत के आधार पर विवेकनगर पुलिस ने ताक-झांक/अश्लील अवलोकन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में