किसानों को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने 9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रु ट्रांसफर किए

प्रधानमंत्री मोदी ने 9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए

किसानों को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने 9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रु ट्रांसफर किए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: August 9, 2021 3:17 am IST

Kisaan samman Nidhi Updates

नई दिल्ली, नौ अगस्त ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की नयी किस्त जारी करते हुए देश भर के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में राशि सीधे हस्तांतरित की गई। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि राज्य मंत्रियों कैलाश चौधरी, शोभा करंदलाजे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Read More News: OBC वर्ग को आज मिल सकता है बड़ा तोहफा, लोकसभा में पेश होगा ये अहम बिल, जानें ये बड़ी बातें

Kisaan samman Nidhi Updates : इस अवसर पर तोमर ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना इस दिशा में सफल और सार्थक सिद्ध हुई है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने किसान लाभार्थियों से संवाद भी किया। पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की तीन किस्तों में प्रत्येक चार माह में प्रदान किया जाता है। धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है।
Read More News: कोरोना के खतरे के बीच बढ़ रहा डेंगू का संक्रमण, रायपुर का ये इलाका बना हॉटस्पॉट, अब तक 113 मामलों की पुष्टि

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आज से पहले 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

 


लेखक के बारे में