बिहार: मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान 872 करोड़ रुपये की योजनाओं की शुरुआत की

बिहार: मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान 872 करोड़ रुपये की योजनाओं की शुरुआत की

बिहार: मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान 872 करोड़ रुपये की योजनाओं की शुरुआत की
Modified Date: March 10, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: March 10, 2026 10:29 pm IST

सुपौल/मधेपुरा, दस मार्च (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान सुपौल और मधेपुरा जिलों में लगभग 872 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं और योजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इन जिलों में जारी विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सुपौल जिले में 570 करोड़ रुपये की 213 योजनाओं व परियोजनाओं की शुरुआत की। बयान के मुताबिक इनमें 135 करोड़ रुपये की लागत वाली 129 योजनाओं का उद्घाटन तथा 335 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले में 302 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं व योजनाओं की शुरुआत की।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मधेपुरा में 216 करोड़ रुपये की 158 योजनाओं का उद्घाटन और 86 करोड़ रुपये की 137 योजनाओं का शिलान्यास किया।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में