बिहार, झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

बिहार, झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

बिहार, झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए
Modified Date: August 31, 2026 / 07:36 pm IST
Published Date: August 31, 2026 7:36 pm IST

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सोमवार को बिहार और झारखंड ने सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और अविभाजित बिहार के बीच 1973 में, सोन नदी के जल बंटवारे और मध्यप्रदेश में बाणसागर बांध की लागत को लेकर एक समझौता हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि विवाद 2000 में उस वक्त शुरू हुआ, जब बिहार से अलग करके झारखंड को एक नया राज्य बनाया गया।

झारखंड ने बाणसागर परियोजना में पानी का बड़ा हिस्सा मांगा, क्योंकि जलग्रहण क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा उसके इलाके में आता था, जबकि बिहार ने परियोजना से पानी पर अपना दावा जताने के लिए 1973 के समझौते का हवाला दिया था।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में