MP Cabinet Meeting Today: खत्म हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, 41 हजार करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, हर जिले में नियुक्त होंगे लोकपाल, जानें और किन फैसलों पर लगी मुहर

MP Cabinet Meeting Today: खत्म हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, 41 हजार करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, हर जिले में नियुक्त होंगे लोकपाल, जानें और किन फैसलों पर लगी मुहर

MP Cabinet Meeting Today: खत्म हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, 41 हजार करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, हर जिले में नियुक्त होंगे लोकपाल, जानें और किन फैसलों पर लगी मुहर

MP Cabinet Meeting Today | Photo Credit: AI

Modified Date: September 1, 2026 / 02:01 pm IST
Published Date: September 1, 2026 1:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म
  • 41 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूर
  • दुग्ध उत्पादकों के लिए 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा स्वीकृत

भोपाल: MP Cabinet Meeting Today मध्यप्रदेश में आज सीएम मोहन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। (Mohan Cabinet Decisions) बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने फैसलों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में 41 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूर किया हैं। दुग्ध उत्पादकों के लिए 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा स्वीकृत किए हैं। प्रत्येक जिले में शिकायतों के निराकरण के लिए लोकपाल नियुक्त किए जाएंगे।

बीना खिमलासा मार्ग को फोर लेन बनाने का प्रस्ताव

MP Cabinet Meeting Today इसके अलावा बीना खिमलासा मार्ग को फोर लेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। 2776 करोड़ की लागत से मार्ग बनेगा। साथ ही आयुष विभाग में नवगठित जिलों के लिए पदों के सृजन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली है।

तीन हिस्सों में बांटा जाएगा RGPV

बैठक में प्रदेश का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को लेकर भी फैसला लिया गया है। प्रदेश का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) अब तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। मध्यभारत,महाकौशल और मालवा रीजन के लिए अलग-अलग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनेंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक भोपाल का मौजूदा RGPV मध्य भारत प्रांत का विश्वविद्यालय होगा। वहीं जबलपुर में महाकौशल विश्वविद्यालय होगा। उज्जैन में मालवा क्षेत्र का विश्वविद्यालय मुख्यालय बनाया जाएगा।

केंद्र सरकार को बधाई

इसके अलावा देश में जीडीपी में वृद्धि पर कैबिनेट ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को बधाई दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।