OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: ‘एसी-पीसी से कब तक लड़ेंगे चुनाव?’ अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, बोले- ‘जमीन पर आइए, दो-दो हाथ हो जाएं’

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: 'एसी-पीसी से कब तक लड़ेंगे चुनाव?' अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, बोले- 'जमीन पर आइए, दो-दो हाथ हो जाएं'

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: ‘एसी-पीसी से कब तक लड़ेंगे चुनाव?’ अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, बोले- ‘जमीन पर आइए, दो-दो हाथ हो जाएं’

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 1, 2026 / 02:27 pm IST
Published Date: September 1, 2026 2:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजभर ने अखिलेश पर तंज कसा
  • अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती
  • पुराने कार्यकाल को लेकर भी साधा निशाना

लखनऊ। OP Rajbhar On Akhilesh Yadav सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूछा कि आखिर कब तक एसी और पीसी यानी एयर कंडीशनर वाले कमरों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के सहारे राजनीति चलती रहेगी।

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav राजभर ने लिखा, ‘अखिलेश भाई, कब तक ये हवाबाजी चलती रहेगी। एसी और पीसी से ही चुनाव लड़ लेंगे? एसी कमरे में बैठकर पीसी करके चुनाव लड़ेंगे? जमीन पर आइए महाराज। आइए दो-दो हाथ हो जाएं। एकतरफा चुनाव में मजा नहीं आता है।’

अपने पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव पर जनता के बीच जाने से बचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अखिलेश सीधे जनता का सामना करने में क्यों घबरा रहे हैं। राजभर ने तंज कसते हुए लिखा कि क्या जनता के बीच जाने पर उन्हें अपने पुराने कार्यकाल की बातें और ‘पुराने पाप’ याद आ जाते हैं।

सपा कार्यकर्ता के घरों की महिलाएं भी थीं असुरक्षित

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहने के दौरान 2012 से 2017 के बीच के सपा सरकार के कार्यकाल को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने पोस्ट में दंगा, अपराध, भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दों को उठाया।

राजभर ने लिखा कि उस दौर की घटनाओं को याद करके ‘रूह कांप जाती है’ और कई बार ऐसा लगता है कि ‘2012-2017 के बीच उत्तर प्रदेश में सरकार थी ही नहीं।’ उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए यहां तक कहा कि अगर उन्हें यकीन न हो तो अपने ही किसी कार्यकर्ता के घर की महिलाओं से बात करके उस दौर के बारे में पूछ लें।

‘ट्विटर, एसी और पीसी करते रहिए भाई’

राजभर का हमला यहीं नहीं रुका। उन्होंने अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन पर उन्हें लेकर माहौल अच्छा नहीं है। उन्होंने लिखा, ‘ट्विटर, एसी, पीसी करते रहिए भाई। जमीन पर आपको लेकर बहुत खराब माहौल है।’ साथ ही राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के साथ अब उनके स्वजातीय और एक धर्म विशेष के कुछ लोगों को छोड़कर कोई नहीं है।

पोस्ट के आखिर में राजभर ने कहा कि 10 साल बीत जाने के बाद भी लोग सपा सरकार के उस कार्यकाल को भूले नहीं हैं, जिसे उन्होंने ‘विनाशकारी कार्यकाल’ बताया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।