चुनाव अभियान का आज से आगाज करेगी BJP, 500 जगहों पर करेगी विजय संकल्प सभा

चुनाव अभियान का आज से आगाज करेगी BJP, 500 जगहों पर करेगी विजय संकल्प सभा

चुनाव अभियान का आज से आगाज करेगी BJP, 500 जगहों पर करेगी विजय संकल्प सभा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: March 24, 2019 1:57 am IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए BJP चुनाव अभियान का आगाज आज से करेगी। चुनाव अभियान की शुरुआत विजय संकल्प सभाओं के साथ होगी। रविवार और 26 मार्च को भाजपा देशभर में 500 जगहों पर विजय संकल्प सभा करेगी। ये सभाएं देश की करीब 480 लोकसभा सीटों पर आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:शहर से गांव तक मतदान जागरुकता मुहिम, ग्रामीणों को दिलाएंगे मतदान का संकल्प

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश, गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली और यूपी दोनों जगह और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली में सभाओं कों संबोधित करेंगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन के वक्त भी पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद होंगे।

ये भी पढ़ें:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू रेडियो पर नामांकन को लेकर उम्मीदवारों के देंगे 

उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही विजय संकल्प सभा भी की जाएंगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को उत्तराखंड के रुद्रपुर में रैली को सम्बोधित करेंगे गौरतलब है कि आम चुनाव बेहद करीब आ गया है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने चुनावी अभियान में जुट गई है।


लेखक के बारे में