ओडिशा: मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत
ओडिशा: मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत
भुवनेश्वर, तीन जुलाई (भाषा) ओडिशा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को एक व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पार्टी ने एक बयान में कहा कि भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ समन्वयक सुजीत कुमार दास ने राज्य उपाध्यक्ष जतिन मोहंती के साथ मैत्री विहार साइबर और आर्थिक अपराध पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पोस्ट में अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
बयान में कहा गया, ‘वह (आरोपी) असंवैधानिक शब्दों और अभद्र एवं अश्लील टिप्पणियों के साथ झूठी और भ्रामक जानकारी पोस्ट करता हुआ पाया गया है, जो एक दंडनीय अपराध है।’
पार्टी ने कहा, ‘ऐसी टिप्पणियों का उद्देश्य मुख्यमंत्री की छवि और गरिमा को नुकसान पहुंचाना तथा अनावश्यक राजनीतिक तनाव पैदा करना था।’
पार्टी ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश

Facebook


