भाजपा सरकार घोषणा ही नहीं करती, परिणाम देती है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Ads

भाजपा सरकार घोषणा ही नहीं करती, परिणाम देती है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 09:29 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 09:29 PM IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि यहां की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार घोषणाओं की नहीं, बल्कि समय पर काम पूरा कर परिणाम देने वाली सरकार है।

गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर हफ्तेभर चलने वाले ‘प्रवास कार्यक्रम’ के तहत नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबंधित करते हुए अपने एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड सिर्फ आंकड़ों की सूची नहीं है, बल्कि जनता की सेवा, जन-कल्याण और ‘विकसित दिल्ली’ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

गुप्ता ने कहा, “पिछले 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बनी भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए हर विधानसभा और हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया है।”

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 27 वर्षों से दिल्ली में जो काम अटके, लटके और भटके हुए थे, उन्हें “हमारी सरकार ने मिशन मोड में पटरी पर लाने का कार्य शुरू किया है।”

उन्होंने कहा, “पूरी दिल्ली साक्षी है – “पहला कदम बदलाव का, एक साल विकास का” केवल नारा नहीं है। अपनी गली, अपनी कॉलोनी, अपने अस्पताल, अपने स्कूल, अपनी सड़क और अपने पार्क में आप सभी इस बदलाव को जमीन पर देख रहे हैं।”

गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि यह सरकार घोषणाओं की नहीं, बल्कि समय पर काम पूरा कर परिणाम देने वाली सरकार है।

इस कार्यक्रम में उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया, नयी दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव समेत अन्य मौजूद थे।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव