भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
कोलकाता, नौ मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बांग्ला साहित्य और संस्कृति के आकाश का ‘‘अमर सितारा’’ बताया।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि टैगोर की ‘‘अमर रचनाएं, मानवतावादी दर्शन और देशभक्ति’’ ने युगों-युगों तक लोगों का मार्गदर्शन किया है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘…‘जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊंचा रहे’ जैसे महान संदेश से प्रेरित होकर मानव सभ्यता आगे बढ़ती रहे। कवि-संत की जयंती पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘विश्वकवि, नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्वप्रसिद्ध कवि-संत गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं। उनकी अमर रचनाएं, मानवतावादी दर्शन और देशभक्ति ने सदियों से हमारा मार्गदर्शन किया है। बांग्ला साहित्य और संस्कृति के आकाश में वह सदैव अमर सितारे की तरह चमकते रहेंगे।’’
अधिकारी शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
भाषा गोला सुरेश
सुरेश

Facebook


