शह मात The Big Debate: घुसपैठ पर घमासान, ‘3डी’ वाला समाधान! भाजपा ने प्रशिक्षण महाअभियान के लिए तैयार किया पाठ्यक्रम, कांग्रेस को क्यों है थ्री डी वाले फॉर्मूले पर एतराज?
MP Politics News: मध्यप्रदेश-बीजेपी के नए पाठ्यक्रम में, घुसपैठ के खिलाफ 3D प्लान को लेकर सूबे में सियासी रार छिड़ गई है।
MP Politics News/Image Credit: IBC24.in
- बीजेपी के नए पाठ्यक्रम में घुसपैठ के खिलाफ 3D प्लान को लेकर सूबे में सियासी रार छिड़ गई है।
- बीजेपी ने पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के लिए 100 पन्नों का पाठ्यक्रम तैयार किया है।
- बीजेपी के इस 3D फॉर्मूले को कांग्रेस ने बकवास करार दिया।
MP Politics News: भोपाल: मध्यप्रदेश-बीजेपी के नए पाठ्यक्रम में, घुसपैठ के खिलाफ 3D प्लान को लेकर सूबे में सियासी रार छिड़ गई है। दरअसल, बीजेपी ने पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के लिए 100 पन्नों का एक विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार किया है और इसी सिलेबस में देश में जनसंख्या असंतुलन और घुसपैठ जैसी चुनौैतियां से जुड़ा 3D प्लान है। बीजेपी बूथ से लेकर प्रदेश तक के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी। इसके लिए बीजेपी- कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को अपने-अपने इलाके में संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान, वापस भेजने की कानूनी प्रक्रिया कैसे लागू की जाएगी, (MP Politics News) बकायदे इसकी ट्रेनिंग देगी। 3D प्लान के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को पहले D से – Detect यानी संदिग्ध और अवैध लोगों की पहचान, दूसरे D से Delete यानी अवैध लोगों का वोटर लिस्ट और डेटाबेस से नाम कटवाना और तीसरे D से Deport यानी घुसपैठियों को कानूनी प्रक्रिया के जरिए उन्हें देश से बाहर करना सिखाएगी और इसके पीछे बीजेपी का तर्क ह कि- बगैर वीजा के भारत में रह रहे घुसपैठिए अवैध हैं, उन्हें निकालना भारत सरकार का संकल्प है और इसमें बीजेपी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
तो बीजेपी के इस 3D फॉर्मूले को कांग्रेस ने बकवास करार दिया और सवाल पूछा कि- क्या देश की एजेंसियों पर बीजेपी को भरोसा नहीं है? (MP Politics News) साथ ही ये आरोप भी लगाया कि- बीजेपी केवल हिंदू-मुसलमान करती है।
कुलमिलाकर जहां एक ओर केंद्र की मोदी सरकार से लेकर बीजेपी के तमाम दिग्गज अवैध घुसपैठ के खिलाफ मोर्चा खोले रहते हैं। वहीं एमपी बीजेपी के 3D फॉर्मूले को लेकर वार-पलटवार शुरु हो गया है। लेकिन सवाल ये कि- घुसपैठ को रोकने के लिए पैरलल व्यवस्था की जरुरत क्यों? सवाल ये भी कि-क्या बंगाल चुनाव में बोगस वोटर हटाने जैसा फार्मूला तो इसके मूल में नहीं है? (MP Politics News) सबसे बड़ा सवाल ये कि- घुसपैठियों के खिलाफ बीजेपी की ट्रेनिंग से कांग्रेस को क्यों एतराज है?
इन्हे भी पढ़ें:-
- Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग में भारत को बड़ा नुकसान, फायरिंग की चपेट में आया ये जहाज, 1 की मौत, इतने बचाए गए
- US Released UFO Files: ब्रम्हांड में मौजूद है एलियंस!.. अमेरिका ने पेश किये सबूत, आसमान में नजर आ रही है अजीबोगरीब चीजें, आप खुद भी देखें
- DC vs KKR Highlights: फिन एलन का तूफान, इतने गेंदों में शतक जड़ दिल्ली से छीन ली जीत, केकेआर ने जीता लगातार चौथा मुकाबला

Facebook


