Fake Egg Viral Video : उबालते ही अंडा बना सिलिकॉन की गेंद! Quick Delivery Apps से मंगाए अंडों पर महिला ने उठाए गंभीर सवाल, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart से मंगाए गए अंडों को लेकर एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने दावा किया कि उबालने के बाद कुछ अंडे रबड़ जैसी गेंद की तरह सख्त हो गए, जिसके बाद ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप्स की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

Fake Egg Viral Video : उबालते ही अंडा बना सिलिकॉन की गेंद! Quick Delivery Apps से मंगाए अंडों पर महिला ने उठाए गंभीर सवाल, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Fake Egg Viral Video / Image Source : X

Modified Date: May 9, 2026 / 11:36 am IST
Published Date: May 9, 2026 9:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • वायरल वीडियो में महिला ने अंडों को रबड़ जैसी बनावट वाला बताया
  • विशेषज्ञों के अनुसार, पुराना स्टॉक या कोल्ड स्टोरेज इसकी वजह हो सकता है
  • ऑनलाइन ऑर्डर करते समय अंडों की गुणवत्ता जांचने की सलाह

नई दिल्ली : Fake Egg Viral Video आजकल Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसे ऐप्स से 10 मिनट में सामान मंगाना जितना आसान है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने ऑनलाइन मंगाए गए अंडों की पोल खोलकर रख दी है। महिला ने दावा किया है कि उबलने के बाद ये अंडे खाने लायक नहीं, बल्कि रबड़ की गेंद जैसे सख्त हो गए हैं। उसने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि ये अंडे सेहत के लिए ‘जहर’ के समान हैं और कंपनियां अच्छे अंडों के साथ ऐसे खराब अंडे मिक्स करके बेच रही हैं।

सिलिकॉन गेंद जैसे अंडे का टेक्सचर

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला उबले हुए अंडे की सफेदी (Egg White) को पूरी ताकत से मुट्ठी में दबा रही है, लेकिन वह टूट नहीं रहा है। , Rubber Like Eggs महिला के अनुसार, अंडे का टेक्सचर बिल्कुल वैसा ही है जैसी सिलिकॉन वाली छोटी गेंदें होती हैं। उसने आरोप लगाया कि ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स हर तीन में से एक अंडा खराब भेज रहे हैं।

Plastic Egg Viral Video इस वजह से बनता है यह टेक्सचर

हालांकि, अक्सर इसे प्लास्टिक या चाइनीज अंडा कहा जाता है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हो सकते हैं। अंडे को बहुत कम तापमान (कोल्ड स्टोरेज) में रखने या बहुत पुरानी खेप होने के कारण उनका प्रोटीन स्ट्रक्चर बदल जाता है, जिससे वे उबलने के बाद रबड़ की तरह सख्त हो जाते हैं।

गुणवत्ता की जाँच करना ज़रूरी

अगर आप भी इन ऐप्स से सामान मंगाते हैं, तो डिलीवरी के वक्त पैकेट और अंडों की गुणवत्ता जरूर जांच लें। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.