नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) दिल्ली प्रदेश भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के फिरोजशाह रोड स्थित आवास के निकट प्रदर्शन किया और उनकी पार्टी के विधायक नरेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नरेश कुमार को पंजाब में कुरान का अनादर करने के मामले में दोषी ठहराया गया है।
महरौली के विधायक को पिछले शनिवार को पंजाब के मलेरकोटला जिला अदालत ने 2016 के मामले में दो साल जेल की सजा सुनाई।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “पवित्र कुरान का अनादर करने के आरोप में आप के विधायक को दोषी ठहराए जाने के बावजूद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के मुस्लिम नेता चुप हैं। यह केजरीवाल और उनकी पार्टी के दोहरे रवैये को उजागर करता है।”
प्रदर्शनकारी अशोक रोड पर एकत्र हुए और केजरीवाल के पांच, फिरोजशाह रोड स्थित आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अदालत ने यादव पर 11,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
भाषा नोमान संतोष
संतोष