Owaisi on Nishikant Dubey: सुप्रीम कोर्ट को लेकर भाजपा सांसद ने दिया ऐसा बयान, भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- आप लोग ट्यूबलाइट हैं…
सुप्रीम कोर्ट को लेकर भाजपा सांसद ने दिया ऐसा बयान, भड़के असदुद्दीन ओवैसी, BJP MP gave such a statement about Supreme Court that Asaduddin Owaisi got angry

Owaisi on Nishikant Dubey:
- निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और CJI पर सीधी टिप्पणी करते हुए कहा कि कोर्ट गृह युद्ध भड़काना चाहता है।
- असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए भाजपा को कहा “ट्यूबलाइट”, और अनुच्छेद 142 का हवाला दिया।
नई दिल्लीः Owaisi on Nishikant Dubey: सुप्रीम कोर्ट को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पूरे देश में एक नई बहस छिड़ गई है। उनके बयान के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है। विपक्षी नेता उनके जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने निशिकांत पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आप लोग (भाजपा) ट्यूबलाइट हैं...इस तरह से कोर्ट को धमका रहे हैं...क्या आप जानते हैं (अनुच्छेद) 142 (संविधान का) क्या है?, इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था...भाजपा धोखाधड़ी कर रही है और धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है...आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि आप धार्मिक युद्ध की अदालत को धमकी दे रहे हैं।
Owaisi on Nishikant Dubey: ओवैसी ने सीधा पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी जी अगर आप इन लोगों को नहीं रोकेंगे तो देश कमजोर हो जाएगा। देश आपको माफ नहीं करेगा और कल आप सत्ता में नहीं रहेंगे।" वहीं निशिकांत दुबे के बयान पर लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने अपनी आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने दुबे पर निशाना साधते हुए कहा, "निशिकांत दुबे जैसे उपद्रवी सांसदों में अपने आकाओं के आदेश के बिना सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं है। नड्डा, आप कब तक राम बोलकर छुरा घोंपेंगे?
क्या कहा था भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश पर गृह युद्ध को भड़काने का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट के अधिकार पर सवाल उठाते हुए दुबे न कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट को ही कानून बनाना है तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट का एक ही उद्देश्य है कि तुम मुझे चेहरा दिखाओ.. मैं तुम्हें कानून दिखाऊंगा। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से आगे जा रहा है। अगर हर चीज सुप्रीम कोर्ट में ही तय होनी है तो संसद और राज्य विधानसभा को बंद कर देना चाहिए।"
▶️ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है।
▶️ओवैसी ने कहा, 'आप लोग (BJP) ट्यूबलाइट हैं। इस तरह से अदालत को धमकी दे रहे हैं। क्या… pic.twitter.com/hcN0EEAyk7
— IBC24 News (@IBC24News) April 20, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जाकर फैसले ले रहा है और अगर कोर्ट को ही कानून बनाना है तो संसद को बंद कर देना चाहिए।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: BJP MP gave such a statement about Supreme Court that Asaduddin Owaisi got angry

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm