गुजरात के उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे को उम्मीदवार बनाया

गुजरात के उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे को उम्मीदवार बनाया

गुजरात के उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे को उम्मीदवार बनाया
Modified Date: March 30, 2026 / 03:29 pm IST
Published Date: March 30, 2026 3:29 pm IST

अहमदाबाद, 30 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उमरेठ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को पूर्व विधायक गोविंद परमार के पुत्र हर्षद परमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

आणंद जिले की उमरेठ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गोविंद परमार का छह मार्च को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, जिसके कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख 23 अप्रैल निर्धारित की है।

पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, “हर्षद गोविंदभाई परमार को उमरेठ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार चुना गया है।”

कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उमरेठ सीट पर चार बार के विधायक गोविंद परमार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जयंत पटेल उर्फ बोस्की को 25,000 से अधिक मतों से हराया था।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 161, कांग्रेस के 12, आम आदमी पार्टी के पांच और समाजवादी पार्टी का एक विधायक है, जबकि दो निर्दलीय सदस्य हैं।

राज्य में अगला विधानसभा चुनाव 2027 के अंत में होना है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में