भाजपा ने नेमोम रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया

Ads

भाजपा ने नेमोम रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 10:03 AM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 10:03 AM IST

तिरुवनंतपुरम, 22 अगस्त (भाषा) केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने दक्षिण रेलवे से नेमोम रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया है। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के प्रदेश महासचिव एस. सुरेश ने शुक्रवार को नेमोम रेलवे स्टेशन पर दक्षिण रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के निर्देश पर सौंपे गए ज्ञापन में लंबित कार्यों और स्टेशन के विकास से जुड़े अन्य पहलुओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन