अभिनेता अर्जुन रामपाल ने गोवा में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ शादी का पंजीकरण कराया

Ads

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने गोवा में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ शादी का पंजीकरण कराया

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 07:39 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 07:39 PM IST

पणजी, 21 अगस्त (भाषा) अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ शादी का पंजीकरण कराया।

दोनों ने उत्तरी गोवा जिले के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के पंजीकरण से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कीं।

सब-रजिस्ट्रार सूरज वेरनेकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस शादी का पंजीकरण राज्य में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत किया गया।

डेमेट्रियाडेस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। यह दंपति फिलहाल पणजी के पास सुकोरो गांव में रह रहा है।

साधारण परिधान में रामपाल और डेमेट्रियाडेस करीब शाम चार बजे रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे।

वेरनेकर ने बताया कि स्थानीय कानून के तहत पहली और दूसरी बार हस्ताक्षर करने के बीच अनिवार्य 15 दिन की अवधि से छूट के लिए दोनों ने स्थानीय अदालत के सहायक लोक अभियोजक से विशेष अनुमति ली थी। अधिकारी ने बताया कि शादी का प्रमाणपत्र 15 दिन के बाद दंपति को सौंप दिया जाएगा।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश