चुनावी हार तय देखकर विरोधियों के ठिकानों पर छापेमारी करवाना भाजपा का सबसे बड़ा हथियार : राहुल गांधी
चुनावी हार तय देखकर विरोधियों के ठिकानों पर छापेमारी करवाना भाजपा का सबसे बड़ा हथियार : राहुल गांधी
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चुनावी हार तय देखकर विरोधियों के यहां छापेमारी करवाना भाजपा का सबसे बड़ा हथियार है।
उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब द्रमुक ने कहा है कि पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन की बेटी सेंथामराई के चेन्नई स्थित आवास पर आयकर अधिकारियों द्वारा ‘तलाशी’ ली गई और यह कार्रवाई ‘राजनीतिक उद्देश्य’ से प्रेरित है।
Read More: धड़ल्ले से बिक रहा है गांजा, तो खेतों में खुलेआम खिलाया जा रहा जुआ-सट्टा
अभी तक आयकर अधिकारियों ने इस तलाशी की न तो पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘चुनावी हार आसन्न देखकर विरोधियों के यहां छापेमारी करवाना भाजपा का सबसे बड़ा हथियार है।’’

Facebook


