पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत 3 घायल

Ads

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत 3 घायल

  •  
  • Publish Date - October 26, 2018 / 01:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

बदायूं। उत्तरप्रदेश के बदायूं में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो ग हैं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस फैक्ट्री में दीपावली के लिए पटाखे बनाए जा रहे, इसी दौरान यह धमाका हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि फैक्ट्री के मलबे में भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। इसे देखते हुए मलबे को हटाने का काम चल रहा है

बताया जा रहा है कि ये पटाखा फैक्ट्री सिविल थाना इलाके के रासुरपुर गांव में स्थित है। लेकिन मकान को ही फैक्ट्री की शक्ल दे दी गई थी और पटाखा बनाया जा रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद यहां चीख-पुकार मच गई धमाका इतना जोरदार था कि एक पक्की इमारत धंस गई

यह भी पढ़ें : बिहार, बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, 4 की मौत 17 से ज्यादा घायल 

दमकल की गाड़ियां फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में लगी हुई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदायूं के डीएम को घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य को शुरू करने का आदेश दिया हैघटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनाहै

वेब डेस्क, IBC24