कानपुर के एक गांव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

Ads

कानपुर के एक गांव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

  •  
  • Publish Date - January 4, 2021 / 07:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

कानपुर (उप्र), चार जनवरी (भाषा) कानपुर जिले के बिल्हौर के अलौलपुर गांव में सोमवार को एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान विकास सिंह (22) और आरती (19) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘पुलिस मामले में जांच कर रही है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास और आरती प्रेमी-प्रेमिका थे और पिछले काफी दिनों से एक दूसरे को जानते थे।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि