झारखंड के चतरा में लापता युवक का शव मिला, पुलिस को हत्या का संदेह
झारखंड के चतरा में लापता युवक का शव मिला, पुलिस को हत्या का संदेह
चतरा, आठ जून (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में पिछले कुछ दिनों से लापता एक युवक का शव मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, राजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गड़िया गांव के निवासी प्रमोद कुमार (18) का शव रविवार रात तलाशी अभियान के दौरान बुधिया मदार नदी के किनारे से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शव को वहां रेत के नीचे दबाया गया था।
पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।
अधिकारियों के अनुसार, कुमार शनिवार शाम से लापता था।
पुलिस के अनुसार कुमार के पिता देवलाल यादव ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘पीड़ित के शव को आज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान शरीर पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या का संदेह पैदा हुआ।’
भाषा
राखी प्रशांत
प्रशांत

Facebook


