कानपुर के लापता दो युवकों का शव उन्नाव के गंगा घाट पर मिला

Ads

कानपुर के लापता दो युवकों का शव उन्नाव के गंगा घाट पर मिला

  •  
  • Publish Date - March 9, 2021 / 11:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

कानपुर (उप्र) नौ मार्च (भाषा) कानपुर के चकेरी क्षेत्र से पिछले दो दिनों से लापता दो युवकों का शव मंगलवार को पड़ोसी जिले उन्नाव के गंगाघाट इलाके के चंदन घाट से बरामद किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उन्नाव और कानपुर पुलिस ने दोनों युवकों के ‘मौत के रहस्‍य’ को सुलझाने के लिए अलग-अलग जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की पहचान चकेरी क्षेत्र के गांधी ग्राम निवासी संदीप पाल (27) और उसके दोस्त कृष्णा नगर निवासी अभिलाष शुक्ला (26) के रूप में हुई है।

कानपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि अभिलाष शुक्ला और संदीप हेयर सैलून के लिए घर से निकले थे और उसके बाद लापता हो गये थे। सिंह ने कहा कि पीड़ित के परिजनों ने उनके घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की और चकेरी पुलिस को भी सूचित किया था। चकेरी पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को अभिलाष और संदीप गंगाघाट क्षेत्र के चंदन घाट पर मृत पाये गये और उनकी बाइक, कपड़े और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा तय होगी।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन