दिल्ली विधानसभा को मिली बम की धमकी

दिल्ली विधानसभा को मिली बम की धमकी

दिल्ली विधानसभा को मिली बम की धमकी
Modified Date: April 13, 2026 / 02:06 pm IST
Published Date: April 13, 2026 2:06 pm IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) दिल्ली विधानसभा को सोमवार को ईमेल के जरिए बम रखे होने की धमकी मिली जिसके बाद कई सुरक्षा एजेंसियों के कर्मी तुरंत परिसर में पहुंच गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विधानसभा अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, खोजी श्वान दस्ते और दमकल कर्मियों की टीमें परिसर पहुंचीं।

सूत्रों के अनुसार, परिसर की गहन तलाशी ली गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्थिति नियंत्रण में है।’ उन्होंने बताया कि ईमेल कहां से भेजा गया है इसकी जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान वैभव

वैभव


लेखक के बारे में