Janganana 2027 Kab Shuru Hogi: तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब…छत्तीसगढ़ में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन
Janganana 2027 Kab Shuru Hogi: तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब...छत्तीसगढ़ में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन
Janganana 2027 Kab Shuru Hogi: तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब...छत्तीसगढ़ में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण / Image: AI Generated
- 16 अप्रैल से स्व-गणना शुरू
- 33 सवालों का जवाब देना होगा
- 62,500 कर्मचारी होंगे तैनात
रायपुर: Janganana 2027 Kab Shuru Hogi मोदी सरकार ने साल 2027 में देशभर में जनगणना करवाने का फैसला लिया है। ये भारत की 16वीं जनगणना होगी, जिसकी छत्तीसगढ़ में 16 अप्रैल शुरुआत होने वाली है। पहले चरण में 16 अप्रैल से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, 1 से 30 मई तक सर्वेयर घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। जनगणना जागरूकता को लेकर छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से अहम जानकारी साझा की है। इस दौरान नागरिक पंजीकरण निदेशक कार्तिकेय गोयल भी मौजूद रहे।
16 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में स्व-गणना की शुरुआत
Janganana 2027 Kab Shuru Hogi मीडिया को संबोधित करते हुए मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि 16 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत होगी। स्व-गणना के लिए se.cencus.gov.in जाकर फार्म भरा जा सकेगा। इस दौरान लोगों से 33 प्रश्न पूछा जाएगा, जिसका जवाब स्व-गणना के साथ-साथ सर्वेयर के भी देना होगा। जनगणना 2027 के लिए पूछे जाने वाले 33 सवालों में मकानों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए दी जा रही सभी जानकारियां गुप्त रखी जाएगी, साथ ही जनगणना का डाटा टैक्स, पुलिस या अन्य जांच में उपयोग नहीं होगा।
1 से 30 मई तक सर्वेयर घर-घर जनगणना
उन्होंने आगे बताया कि जनगणना का डाटा बेहतर योजना बनाने के लिए होता है। जनगणना 2027 के लिए 62 हज़ार 5 सौ अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के दौरान एक आईडी जनरेट होगा, जिसे सर्वेयर को दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि स्व-गणना ऐच्छिक है, अनिवार्य नहीं है।
जनगणना 2027 के लिए 33 प्रश्न
- भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
- जनगणना मकान नंबर
- जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
- जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
- जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
- जनगणना मकान के उपयोग
- जनगणना मकान की हालत
- परिवार क्रमांक
- परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
- परिवार के मुखिया का नाम
- परिवार के मुखिया का लिंग
- क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है
- मकान के स्वामित्व की स्थिति
- परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
- परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
- पेयजल का मुख्य स्रोत
- पेयजल स्रोत की उपलब्धता
- प्रकाश का मुख्य स्रोत
- शौचालय की सुलभता
- शौचालय का प्रकार
- गंदे पानी की निकासी
- स्नानगृह की उपलब्धता
- रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
- खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
- रेडियो/ट्रांजिस्टर
- टेलीविजन
- इंटरनेट सुविधा
- लैपटॉप/कंप्यूटर
- टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन
- साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
- कार/जीप/वैन
- परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
- मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए)
ये भी पढ़ें
- PM Modi Uttarakhand Visit: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया तैयारियों का जमीनी निरीक्षण.. डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कल PM मोदी आएंगे उत्तराखंड
- CM Yogi Adityanath News: राजधानी में CM योगी ने किया आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन.. कहा, ‘शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हमारा लक्ष्य’..
- 8th Pay Commission Consultant Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट पदों की भर्ती शुरू, सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान! ऐसे करें अप्लाई

Facebook


