CG Heatwave Alert: छत्तीसगढ़ में अब पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, अप्रैल में ही पारा जाएगा 40 डिग्री के पार, जानिए आपके शहर का हाल

CG Heatwave Alert: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

CG Heatwave Alert: छत्तीसगढ़ में अब पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, अप्रैल में ही पारा जाएगा 40 डिग्री के पार, जानिए आपके शहर का हाल

cg weather today/ image source: ibc24 file image

Modified Date: April 13, 2026 / 02:14 pm IST
Published Date: April 13, 2026 2:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 42 डिग्री के पार पारा
  • 4 दिन में बढ़ेगा तापमान
  • 15 अप्रैल से लू का असर

CG Heatwave Alert: रायपुर: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि 14 अप्रैल से कई इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर दोपहर के समय गर्म हवाएं और तेज धूप परेशानी बढ़ा सकती हैं।

CG News: कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना

बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी भी जारी की है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बीते 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG Weather News: मौसम विभाग ने क्या बताया ?

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा, जिससे गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ेगा। राजधानी रायपुर में आज आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें:-

कांस्टेबल पर धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव डालने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई

उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों को दोगुना ओवरटाइम भुगतान देने का निर्देश दिया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा

वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।