गोवा में पासपोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद फर्जी पाई गई

गोवा में पासपोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद फर्जी पाई गई

गोवा में पासपोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद फर्जी पाई गई
Modified Date: March 2, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: March 2, 2026 4:48 pm IST

पणजी, दो मार्च (भाषा) गोवा की राजधानी पणजी के पट्टो इलाके में पासपोर्ट भवन को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। हालांकि सघन तलाशी के बाद यह ईमेल फर्जी पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पासपोर्ट केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईमेल सुबह 4 बजे मिला, जिसमें बम विस्फोट की धमकी दी गई थी और अधिकारियों से कहा गया था कि ‘‘बेगुनाह लोगों को कृपया पूर्वाह्न 11 बजे तक बाहर निकाल लें।’’

बम निरोधक दस्ते के निरीक्षक परेश नावेलकर ने कहा कि परिसर खाली करा लिया गया और अच्छी तरह से जांच की गई।

नावेलकर ने कहा, ‘‘कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद कार्यालय को काम करने के लिए सुरक्षित घोषित कर दिया गया।’’

भाषा वैभव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में