पति-पत्नी ने कराई नसबंदी, लेकिन पांच साल बाद फिर प्रेग्नेंट हो गई महिला, जानिए क्या है माजरा
पति-पत्नी ने कराई नसबंदी, लेकिन पांच साल बाद फिर प्रेग्नेंट हो गई महिला, जानिए क्या है माजरा
रांचीः प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल यहां एक महिला और उसके पति ने नसबंदी करवाया था, लेकिन नसबंदी के पांच साल बाद महिला गर्भवती हो गई। यह घटना जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही बड़ी लपरवाही को भी उजागर करती है। मामले को लेकर पीड़िता ने उपभोक्ता फोरम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गढ़वा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Read More: CRPF जवानों ने नाकाम की नक्सलियों की साजिश, बरामद किए 300 से अधिक स्पाइक
दरअसल दिलबोध टोला निवासी रशीदा बीवी का कहना है कि उसने 17 जनवरी 2013 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में नसबंदी करवाया था और उसके पति सज्जाद अंसारी ने दो साल बाद इसी अस्पताल में नसबंदी करवाया था। लेकिन नसबंदी के पांच साल बाद रशीदा फिर से प्रेग्नेंट हो गई और उसने 30 अक्टूबर 2017 को सदर अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। रशीदा का दावा है कि उनके पास नसबंदी के सर्टिफिकेट की मौजूद हैं।
महिला ने यह भी दावा किया है कि नसबंदी के बाद उसकी तबीयत लगातार खराब रहती थी और पैदा होने वाले बच्चे की भी तबीयत खराब रहती है। उसके अनुसार उसने नसबंदी के बाद भी बच्चे का जन्म होने की जानकारी विभाग को देकर 2018 में मुआवजा के लिए आवेदन दिया। इसके बाद भी उसे मुआवजा नहीं मिला। विभाग के पदाधिकारी मुआवजा के लिए टाल-मटोल करते रहे। वह मुआवजा के लिए ऑफिस दर ऑफिस का चक्कर काटती रही। इसके बाद इस साल 15 जनवरी को उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई है।

Facebook


