बीएसएफ को अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट हेरोइन के तीन पैकेट मिले

Ads

बीएसएफ को अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट हेरोइन के तीन पैकेट मिले

  •  
  • Publish Date - September 27, 2023 / 04:07 PM IST,
    Updated On - September 27, 2023 / 04:07 PM IST

चंडीगढ़, 27 सिंतबर (भाषा) पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट हेरोइन के तीन पैकेट मिले हैं, जिन्हें ड्रोन से गिराए जाने का संदेह है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि दाओके गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे बीएसएफ के जवानों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी और इलाके की तलाशी के दौरान उन्हें सीमा पर लगी बाड़ के निकट लगभग 1.54 किलोग्राम वजन के हेरोइन की तीन पैकेट मिले, जिन्हें पीले रंग टेप से बांधा गया था।

अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने मादक पदार्थों की तस्करी की पाकिस्तानी तस्करों की एक और कोशिश नाकाम कर दी।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश